Patna News: पटना में फिर गरजेगा बुलडोजर: इस दिन से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 टीमों का गठन Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश पटना से निकले स्टार्टअप की उड़ान: करोड़ों के रेवेन्यू तक पहुंची सफलता Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ राजस्व विभाग को स्मार्ट बनाने की तैयारी: कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए ChatGPT और AI का इस्तेमाल करने का निर्देश होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, बाइकर्स गैंग से लेकर नशाखुरानी गिरोह तक रहेगी पैनी नजर होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, बाइकर्स गैंग से लेकर नशाखुरानी गिरोह तक रहेगी पैनी नजर NEET छात्रा कांड की कोर्ट में सुनवाई: पीड़िता के वकील बोले-मामले को रफा-दफा कर रही है CBI, अदालत ने जताई नाराजगी, पटना SSP तलब
05-Sep-2020 09:09 PM
VAISHALI : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने गोली मारकर एक दुकानदार की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात वैशाली जिले के नयागांव थाना इलाके की है. जहां मिल्की गांव के पास अपराधियों ने शनिवार की देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने गोली मारकर एक दुकानदार की हत्या कर दी. मृतक दुकानदार की पहचान सुनील राय के रूप में की गई है, जो मोटर पार्ट्स दुकानदार बताया जा रहा है.
इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक दुकानदार सुनील राय शीतलपुर बाजार में मोटरपार्ट्स का दुकान चलाता है. शनिवार को शाम में सुनील राय दुकान से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था. तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी.
उधर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची नयागांव थाना की टीम इस घटना की छानबीन में जुट गई है. नयागांव थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जायेगा.