Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत
18-Feb-2021 01:13 PM
By Munna Khan
VAISHALI : बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके की है, जहां इमादपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारी है, जिसमें से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. नाराज़ लोगों ने वैशाली-मुजफ्फरपुर हाइवे को जाम कर दिया है.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.