Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
07-Mar-2021 02:21 PM
By Munna Khan
HAJIPUR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. वैशाली जिले में भी बदमाशों ने कुछ ही घंटे के भीतर 3 बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया. मामूली से विवाद को लेकर अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी. इसके अलावा बदमाश दिनदहाड़े एक रिटायर्ड सिपाही का बाइक लूटकर फरार हो गए. पुलिस इन तीनों घटनाओं की छानबीन में जुटी हुई है.
ताजा मामला जिले के महनार थाना इलाके की है, जहां बेखौफ बदमाश स्टेशन रोड से दिनदहाड़े एक रिटायर्ड सिपाही का बाइक लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि रिटायर्ड सिपाही कहीं जा रहे थे. इस दौरान बदमाशों ने पिस्टल भिड़ाकर उनके बाइक को छीन लिया और बाइक लेकर फरार हो गए.
दूसरी घटना वैशाली के गोरौल की है, जहां हुसैना गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. जख्मी युवक को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर किया गया है. घायल युवक की पहचान सविंद्र कुमार के रूप में हुई, जो भगवानपुर के करहरी का रहने वाला बताया गया है. घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन घायल के मुताबिक बाइक सवार दो अपराधियों ने उससे मोबाइल मांगा और इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई. इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
तीसरी घटना वैशाली के महनार की है, जहां खरजम्मा इलाके में अंडा दुकान पर हुए मामूली विवाद को लेकर अपराधियों ने अंडा दुकानदार के चचेरे भाई को सीने में गोली मार दी, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद घायल विजय कुमार को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल में तैनात सर्जन डॉक्टर बसंत कुमार की सूझबूझ से उसका सफल ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन के बाद फिलहाल गोली निकाली गई है. लेकिन अभी भी युवक की हालत गंभीर बनी है.
घायल युवक के मुताबिक अंडा दुकान पर ग्राहक बनकर आए अपराधियों का किसी अन्य व्यक्ति से बहस होने लगा इस दौरान उसने बीच-बचाव की इसी को लेकर अंडा रोल खाने के बाद अपराधियों ने उसे सीने में गोली मारी. उसके बाद मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. लेकिन अपराधियों के बारे में कुछ भी अता पता नहीं लग सका है. इधर डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक के सीने से गोली निकाल दी गई है लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी है और इलाज चल रहा है.