ब्रेकिंग न्यूज़

कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Home / news / वैशाली में 19 वर्षीय लड़की के साथ रेप, परिजनों से मिलने पहुंची फौज़िया...

वैशाली में 19 वर्षीय लड़की के साथ रेप, परिजनों से मिलने पहुंची फौज़िया राणा

26-Aug-2020 09:46 AM

VAISHALI : सुशासन की सरकार में रेप और छेड़खानी का मामला धीरे-धीरे लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हर एक से दो दिनों में राज्य के अंदर रेप और छेड़खानी का मामला सामने आता ही रहता है. ताज़ा मामला हाजीपुर के राजापाकर थाना अंतर्गत बाकरपुर का है जहां लगभग 19 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाया गया. शादी के बाद युवक ने भय दिखाकर रेप करने के बाद चेहरे पर तेजाब डालकर मार दिया. 


वहीं पुलिस सारे मामले में जांच करने की बात बता रही है जबकि सूचना के अनुसार पुलिस अबतक पीड़ित परिवार के घर पर नहीं गयी है और ना ही लड़के की तलाश में लड़के के घर पर छापा मारी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की को कुछ युवकों द्वारा गांव से उठाकर ले जाया गया और बलात्कार करने के बाद तेजाब डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया और सड़क पर फेंककर फरार हो गए. लड़की का शव नग्न हालत में गांव के बाहर हल्ला होने पर पीड़ित परिवार को मिला. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिसकी रिपोर्ट अबतक उपलब्ध नहीं हो पाई है. 


गौरतलब है कि पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है. जबकि परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. आज इसी मामले को लेकर समाज सेविका फौज़िया राणा वैशाली में पीड़िता के परिवार से मिली और पूरे मामले को जाना. पीड़ित परिवार को एफआईआर की कॉपी नहीं मिलने की बात जानने के बाद खुद फौज़िया राणा राजापाकर थाना जाकर सारे मामले की जानकारी प्राप्त की और पीड़िता के परिवार को थाना से एफआईआर की कॉपी दिलाई. फौज़िया राणा ने कहा कि ये कैसी सुशासन की सरकार है जहां हर रोज बलात्कार होता है और सरकार के लोग पीड़ित परिवार से मिलने भी नहीं पहुंचते और ना ही कोई संज्ञान लेते हैं. वहीं फौज़िया राणा ने कहा कि सुशासन की सरकार में महिलाओं का सम्मान पूरी तरह से खत्म हो गया है.