ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / वैशाली: लूटपाट के दौरान होमगार्ड जवान को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH...

वैशाली: लूटपाट के दौरान होमगार्ड जवान को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

20-Dec-2021 08:01 PM

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां होमगार्ड जवान को अपराधियों ने गोली मारी है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बांथु गांव के पास होमगार्ड जवान को अपराधियों ने दो गोली मारी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची भगवानपुर पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि कोर्ट में ड्यूटी के बाद होमगार्ड जवान घर की ओर जा रहे थे तभी उनसे अपराधियों ने लूटपाट करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब बदमाशों ने गोली मार दी। जिसके बाद वे घटनास्थल पर ही गिर पड़े और बदमाश मौके से फरार हो गये। घायल होमगार्ड जवान का नाम रविंद्र सिंह बताया जा रहा है जो कि  भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रताप्तांड का रहने वाला है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।