ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

वैशाली में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, कई राउंड फायरिंग

16-Jul-2024 06:59 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली के चांदपुरा थाना क्षेत्र के इजरा गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। कई राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद गोलियों की तड़तराहट से पूरा इलाका गूंज उठा। इस दौरान अफरा तफरी मच गयी। लोग इधर उधर भागने लगे। इधर घटना की सूचना मिलते ही चांदपुरा पुलिस मौके से पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।


इस संबंध में चांदपुरा थाना क्षेत्र के इजरा गांव निवासी महेश राय के पुत्र धर्मेंद्र राय ने चांदपुरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में धर्मेंद्र राय ने आरोप लगाया कि गांव के ही स्वर्गीय विलास राय के पुत्र उमेश राय ने अपने दर्जनों गुर्गों के साथ मेरे घर पर पहुंच कर गाली गलौज मारपीट और फायरिंग की है। पुलिस में घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया है। 


विदित हो की उमेश राय अपने जमीन में घर बनाना चाहते हैं लेकिन महेश राय के पुत्र धर्मेंद्र राय के द्वारा विरोध किया जाता है। लेकिन उमेश राय को घर बनाने नहीं दिया जाता है। इस संबंध में चांदपुरा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उमेश राय पर कई मामले दर्ज था और कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे बाहर है और गांव में घर बनाना चाहता है इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।