मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला
03-Apr-2024 01:26 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव का एलान होते ही राजनीतिक सरगर्मियां परवान पर हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अपने नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है। राहुल ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। इससे पहले राहुल गाँधी ने वायनाड में रोड शो भी किया। उनके रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान राहुल ने कहा कि वायनाड के लोगों ने मुझे हमेशा गले लगाया है। इस बार भी मुझे उम्मीद है कि वो मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे।
वहीं, राहुल ने अपना नामांकन दाखिल करते हुए कहा कि मैं पिछले पांच साल पहले वायनाड आया था और तब मैं यहां के लिए नया था। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे। मैं यह बात हल्के में नहीं कह रहा हूं। यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं है। मुझे वास्तव में वायनाड के लोगों ने गले लगाया है। उन्होंने मेरे साथ अपनो जैसा व्यवहार किया है।
इसके आगे राहुल ने कहा कि वायनाड में हर एक शख्स ने मुझे प्यार, स्नेह, सम्मान दिया है और मुझे अपना माना है। वैसे पिछले चुनाव में यहां से राहुल गांधी ने करीब पांच लाख वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की थी। बता दें कि इस बार भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को चुनावी मैदान में उतारा है। उधर, राहुल गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी अपने भाई के साथ थीं। प्रियंका ने कहा कि आज भाई राहुल गांधी जी के चुनाव नामांकन के लिए उनके साथ वायनाड, केरल में हूं। कुछ महीने पहले भाजपा सरकार ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता छीनकर जनता की आवाज दबाने की कोशिश की थी। लेकिन संविधान की ताकत ने भाजपा को उनके मकसद में कामयाब नहीं होने दिया।