सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
14-Jun-2024 07:08 AM
By First Bihar
DESK : 18 वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही इस बार दो लोकसभा सीटों पर अपनी किस्मत अजमा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दोनों ही जगह से सफलता मिली है। इसके बाद अब राहुल के लिए सबसे बड़ी दुविधा यह है कि वह किस लोकसभा सीट से सांसदी करेंगे। अब इन्हीं मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने बड़े संकेत दिए हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि अब उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।
दरअसल एक प्रतिष्ठित मीडिया चैनल से बात करते हुए राहुल गांधी ने यह संकेत दिए हैं कि यदि वह रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं तो प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर चुनाव लड़ सकती है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा था कि यदि वाराणसी से उनकी बहन चुनाव लड़ती तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन से चार लाख वोट से चुनाव हार जाते। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली राहुल गांधी अपने पास रखेंगे और कांग्रेस की सुरक्षित सीट माने जाने वाली वायनाड पर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती हैं।
मालूम हो कि प्रियंका गांधी इस लोकसभा चुनाव में अपना अधिकतर समय रायबरेली और उत्तर प्रदेश में बिताया है ऐसे में अचानक से वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना उनके लिए थोड़ा मुश्किलों बड़ा हो सकता है। हालांकि वह हालांकि कांग्रेस की सीट पर अच्छी खासी पकड़ है ऐसे में शायद उन्हें यहां सफलता भी मिल सकती है। लिहाजा राहुल गांधी कौन सी सीट छोड़ते हैं और उनके छोड़े गए सीट पर प्रत्याशी कौन होता है इसका फैसला कांग्रेस आलाकमान को ही करना है। लेकिन यह बात बीता है कि यदि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं तो फिर शायद ही किसी को ऐतराज हो।
आपको बताते चले कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा 2019 के लोकसभा चुनाव से ही हो रही है। उस समय भी अटकलें लगाई गईं कि वह वाराणसी सीट से पीएम मोदी को चुनौती दे सकती हैं। इसके बाद 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी उनके चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लगाई गईं। 2024 में जब सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट छोड़ दी तो प्रियंका गांधी का नाम फिर तेजी से उछला, लेकिन इस सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।