ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

Home / news / मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस : सुप्रीम कोर्ट ने 8 बच्चियों को घर भेजने...

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस : सुप्रीम कोर्ट ने 8 बच्चियों को घर भेजने का दिया आदेश, बिहार सरकार को शिक्षा का खर्च उठाने का निर्देश

12-Sep-2019 01:53 PM

By 13

NEW DELHI : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सुप्रीम कोर्ट से आ रही है जहां कोर्ट ने शेल्टर होम में रह रही 8 लड़कियों को उनके घर भेजने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को यह निर्देश भी दिया है कि वह इन सभी 8 बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाए। सुप्रीम कोर्ट में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की लगातार सुनवाई हो रही है। कोर्ट के सामने कल TISS ने अपनी रिपोर्ट रखी थी। आपको बता दें कि TISS की रिपोर्ट के आधार पर ही बिहार में यह बड़ा मामला सामने आ सका था। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। शेल्टर होम से जुड़े सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार से दिल्ली शिफ्ट कर रखा है और वह अपनी निगरानी में इसकी सुनवाई करवा रहा है।