ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / उत्तराखंड की चुनावी सभा में बोले राजनाथ सिंह, अपना पुष्कर फ्लावर भी है...

उत्तराखंड की चुनावी सभा में बोले राजनाथ सिंह, अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, ना झुकेगा और ना रुकेगा

08-Feb-2022 08:08 PM

DESK: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की सुपरहिट तमिल फिल्म पुष्पा इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म की दीवानगी जोरों पर है। इस फिल्म के डायलॉग भी अब हर किसी के जुबान पर हैं। अब तो चुनावी माहौल में भी यह डायलॉग सुनने को मिल रहा है। पुष्पा फिल्म के इस पॉपुलर डायलॉग का इस्तेमाल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है।


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में मंगलवार को चुनावी जनासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आजकल पुष्पा फिल्म का नाम काफी चर्चा में है और हमारे सीएम का नाम भी पुष्कर है। लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी...ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा।


इससे पहले रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विश्वास है जबकि कांग्रेस का नारा अपना विकास और सबका अविश्वास है। कांग्रेस की ना कोई नीति है और ना कोई नियत  और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ये है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं। इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही आग लगी हुई है। प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार आई तब विकास भी हुआ। एक वर्ष के भीतर राज्य को एक लाख करोड़ से अधिक की धनराशि केंद्र की मोदी सरकार ने उत्त्तराखंड मेंं खर्च किए हैं। भाजपा कभी भी उत्त्तराखंड की जनता के विश्वास को टूटने नहीं देगी।