ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री बने पुष्‍कर सिंह धामी, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री बने पुष्‍कर सिंह धामी, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

04-Jul-2021 06:38 PM

DESK: पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ दिलायी। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन गये हैं। रविवार को सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, डॉ. धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह, गणेश जोशी, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। ये सभी विधायक पहले भी मंत्रिमंडल में शामिल थे। शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। शनिवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर सहमति बनी थी।


पिथौरागढ़ में जन्मे 45 साल के पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं। दो बार के विधायक रहे धामी कभी उत्तराखंड सरकार में मंत्री नहीं रहे। लेकिन अब सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्य की सेवा का मौका देने के लिए वे पार्टी आलाकमान का शुक्रगुजार हैं। 


पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया। आज उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


पुष्‍कर सिंह धामी उत्‍तराखंड के 11वें मुख्‍यमंत्री बन गए हैं। रविवार शाम राजभवन में आयोजित समारोह में उन्‍होंने सीएम पद की शपथ ली। राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्‍हें शपथ ग्रहण कराया। पिछले साढ़े चार सालों में उत्‍तराखंड को तीसरा सीएम मिला है। इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत सीएम रह चुके हैं। धामी आज राज्‍य के सबसे कम उम्र के सीएम बन गए हैं। पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।