ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime News: पटना पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार; हथियार और गोलियां बरामद Patna Crime News: पटना पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार; हथियार और गोलियां बरामद Kalpavas Rituals: कल्पवास कब से कब तक, जानिए संगम पर आध्यात्मिक साधना और स्नान की पूरी जानकारी Bihar STET Result 2025: खत्म होने वाला 4 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार, जल्द आएगा परिणाम; बोर्ड ने बताई संभावित तारीख PM-JANMAN Mission: बिहार में आदिवासी छात्रों के लिए इतने नए आवासीय छात्रावास, जानिए कब और कौन-कौन से जिले हैं शामिल? Bihar crime news : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा Heart Attack: सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक, जानिए शुरुआती लक्षण Industry Hub Bihar: इंडस्ट्री हब बनने जा रहा पटना का यह इलाका, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू Industry Hub Bihar: इंडस्ट्री हब बनने जा रहा पटना का यह इलाका, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : बिहार की महिलाओं के खाते में इस तारीख को आएंगे 10000 रुपये, आवेदन का लास्ट डेट भी नजदीक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

21-Aug-2021 09:54 PM

DESK: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद 89 साल के उम्र में कल्याण सिंह का निधन हो गया है। 4 जुलाई से कल्याण सिंह लखनऊ के एसजीपीजीआई हॉस्पिटल में एडमिट थे। अबसे थोड़ी देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली।


5 जनवरी 1932 को उनका जन्म हुआ था और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह 2 दफे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे साल 1991 और 1997 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। इसके बाद उन्हें 2 राज्यों में राज्यपाल रहने का भी मौका मिला। राजस्थान और हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर भी उन्होंने अपनी सेवा दी।


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्होंने अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह उन दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं। कल्याण सिंह का नाम राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हर शख्स के जुबान पर है। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी दिग्गज नेता के निधन के बाद पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। 


दिग्गज नेता के निधन से बीजेपी का बड़ा नुकसान हुआ है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन खबर से पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ मायूसी छाई हुई है। 4 जुलाई की शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद कल्याण सिंह को एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया था और आज उनका निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।