Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
10-Mar-2022 03:22 PM
DESK: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता और राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड की चर्चित विभानसभा सीट खटीमा से चुनावी मैदान में खड़े थे। धामी को अपने प्रतिद्वंद्वी भुवन चंद्र कापड़ी से कम वोट मिले हैं।
मतों की गिनती शुरू होने के बाद से ही धामी कांग्रेस के भुवन कापड़ी से पीछे चल रहे थे। वही हरिद्वार शहरी क्षेत्र से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी चुनाव हार गये हैं। हालांकि बीजेपी वहां सरकार बनाती दिख रही है लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 6 हजार 951 वोट से हार गये हैं।
उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर मतगणना जारी है। इस बार मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सामने आ जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेशभर की 70 सीटों के लिए 907 टेबल लगाई गई है जिसमें ज्वालापुर, भगवानपुर, पिरानकलियर, रुड़की, मंगलौर, लक्सर के लिए 7 टेबल लगाई गई है।
बता दें कि उत्तराखंड में इस बार 14 फरवरी को 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में ही था।अब से कुछ देर बाद सरकार बनने की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
वही उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के लालकुआं विधानसभा सीट से उम्मीदवार और पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। बात पंजाब की करे तो पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से 19,873 वोटों के अंतर से हार गए। सीएम पद से हटाए जाने के बाद कैप्टन ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी बनाई थी।