Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
08-Dec-2024 10:56 AM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके रोकथाम को लेकर नई पुलिस टीम का भी गठन किया गया है। इस बीच अब खबर आ रही है कि कैमूर में शराब जांच कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने जोरदार हमला किया। इसमें एक एएसआई घायल हो गए हैं। इस मामले में 10 नामजद और 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
दरअसल, कैमूर जिले में शराब तस्करों का मनोबल काफी बढा हुआ है। उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार वाहनों के धर पकड़ करने से नाराज हुए शराब तस्करों ने दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर के पास शराब की जांच कर रहे उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। उनके हमले से एक उत्पाद विभाग के एएसआई रामानंद प्रसाद का हाथ टूट गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक राउंड फायरिंग की गई जिससे गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिल रही है। उपद्रवियों द्वारा कई पब्लिक गाड़ियों के शीशे को और उत्पाद विभाग के गाड़ी को छतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस ने 10 नामजद और 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
घायल एएसआई रामानंद प्रसाद ने बताया छज्जुपुर पोखरा के पास जैसे ही हम लोगों की गाड़ी पहुंची तभी बाइक पर सवार दो लोग आए और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। कुछ ही देर में 10 बाइक से 20 से 25 लोग लाठी डंडा हॉकी लेकर आए और उन लोगों द्वारा हम लोगों के ऊपर बिना बताए हमला कर दिया गया। उन लोगों से बचाव में हवाई फायरिंग किया, फिर भी उनलोग द्वारा मेरा हाथ मार कर तोड़ दिया गया और पिस्तौल और अनबैलेंस हो कर फायरिंग हो गया उसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता।
उत्पाद विभाग निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया दुर्गावती थाना के छज्जुपूर पोखरा के पास शराब की जांच कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया है जिसमें एक सिपाही घायल हुए हैं उनका हाथ फैक्चर हो गया है। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने की बात सामने आ रही है, 10 नामजद और 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।