ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार का नंबर 1 विधायक कौन? विधानसभा में स्पीकर विजय सिन्हा की पहल...

बिहार का नंबर 1 विधायक कौन? विधानसभा में स्पीकर विजय सिन्हा की पहल पर चुने जाएंगे

10-May-2022 07:20 PM

 PATNA: अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष सम्मानित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का कहना है कि हम सब जनता का विश्वास जीतने कर सदन में आते हैं, लिहाजा हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी भी है कि हम जनता का विश्वास पर खरा उतरें। उत्कृष्ट विधायक चयन योजना शुरू होने पर इसका सकारात्मक असर सड़क से सदन तक पड़ेगा।


बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 17वीं बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित माननीय सदस्यों में से उत्कृष्ट विधायक चुने जाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जायेगी। इसके लिए बिहार की जनता से अपने-अपने क्षेत्र में माननीय सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों का पूरी प्रमाणिकता के साथ उल्लेख करते हुए संबंधित जानकारी अपने आवेदन और प्रामाणिक वीडियो के साथ 30 जून, 2022 तक विधानसभा सचिवालय के आईटी सेल कमरा नंबर 108 में डाक द्वारा प्राप्त कराने अथवा ईमेल आईडी itcell.bla@gmail.com पर उपलब्ध करा सकते हैं। 


साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट विधायकों के चयन के लिए जनता से सुझाव भी मांगा है। विजय सिन्हा ने कहा है कि जनता द्वारा दिए गए सुझाव, आवेदन और वीडियो का सम्यक परीक्षण करने के बाद एक समिति का गठन कर उत्कृष्ट विधायक के चयन की प्रक्रिया को शीघ्रता से आगे बढ़ाया जाएगा। उत्कृष्ट विधायक के चयन होने से सदन और सदन के बाहर भी अन्य माननीय सदस्यों के मन में बेहतर करने की लालसा जगेगी, जिससे अंततः बिहार की 12 करोड़ जनता का भला होगा और यही तो लोकतंत्र का वास्तविक उद्देश्य है। 


अच्छा कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाना, उन्हें संरक्षित और सुरक्षित करना भी हमारा पुनीत कर्तव्य है। विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जो माननीय सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सबसे अधिक गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू करायेंगे। उन्हें बतौर विधानसभा अध्यक्ष सम्मानित भी करेंगे। 


इससे राज्य में विकास को गति देने के लिए एक बेहतरीन माहौल बनेगा। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 17वीं बिहार विधान सभा के गठन के पश्चात विगत डेढ़ साल में बहुत से अच्छे कार्य हुए हैं माननीय सदस्यों की गंभीरता और जनता के प्रति सजगता तथा सरकार की संवेदनशीलता से सदन में प्रतिदिन लगभग शत-प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हो रहे हैं।