BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
12-Jul-2021 09:45 PM
By Shushil
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से सामने आ रही है। जहां उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से बदमाशों ने करीब 4 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कहलगांव डीएसपी पहुंचे घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जिले कहलगांव थाना क्षेत्र में बाजार स्थित उत्कर्ष फाइनेंस बैंक में शाम 7 बजकर 10 मिनट पर 5 से 6 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी आये और बैंकर्मियों को पिस्टल की नोक पर रखकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
बैंक कर्मी ने बताया कि इस दौरान मोबाइल भी लूटी गयी। जब बदमाश जाने लगे तो दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से चलते बने। गौरतलब है कि पिछले महीने भी कहलगांव में एक रिटायर्ड शिक्षक के घर पर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन इस मामले मे अब तक एक भी अपराधी पकड़े नहीं गये। एक के बाद एक डकैती की घटना से कहलगांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।