Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी
23-May-2023 04:11 PM
By First Bihar
DESK: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछले साल की तरह इस बार भी देश की बेटियों ने परचम लहराया है। 2021 में टॉपरों की लिस्ट में नंबर वन से तीन तक लड़कियों का नाम था और इस बार की लिस्ट में एक से चार तक टॉपरों में लड़कियों का ही कब्जा है।
पहले नंबर पर इशिता किशोर दूसरे पर गरिमा लोहिया जबकि तीसरे नंबर पर उमा हरति एन और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा और पांचवे नंबर पर मयूर हजारिका का नाम इस लिस्ट में शामिल है। नंबर वन रैंक पर डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की इशिता किशोर का नाम है। इशिता ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
वही डीयू के ही किरोड़ीमल कॉलेज की गरिमा लोहिया को दूसरा स्थान मिला है। जबकि IIT हैदराबाद से इंजीनियरिंग करने वाली उमा हरीती एन को तीसरा स्थान मिला है। वहीं डीयू के ही मिरांडा हाउस की स्मृति मिश्रा को चौथा स्थान मिला है। इस परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवार सफल हुए हैं जिनमें 345 जनरल, EWS-99,OBC-263,SC-154,ST-72 उम्मीदवार शामिल हैं। जिसमें 180 IAS,200 IPS,38 IFS का चयन हुआ है। बता दें कि दूसरे स्थान पर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया का नाम है। गरिमा लोहिया बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। टॉप 10 में बिहार के दो उम्मीदवारों का नाम शामिल है। नीचे देखें पूरी लिस्ट...


























