Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
11-Aug-2022 08:36 PM
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। महागठबंधन की सरकार दूसरी बार बनने के बाद राजद नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने से पूर्व तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि वे पिता लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। यह भी कहा कि कल रक्षा बंधन है और रक्षा बंधन पर बहनों से राखी बंधवाने भी जा रहा हूं।
तेजस्वी ने कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव से मंत्रिमडल विस्तार पर बातचीत करने जा रहा हूं। दिल्ली में तेजस्वी विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने और मुझे डिप्टी सीएम बनने की बधाई विपक्षी नेताओं ने दी है अब उनसे दिल्ली में जाकर मुलाकात करेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे। वही कई विपक्षी नेताओं से भी दिल्ली में मिलेंगी। विपक्षी पार्टी के नेताओं से मिलकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दिल्ली में हैं। दिल्ली में उन्होंने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है।
लालू से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उखाड़ फेंकना है। बिहार में 40 सीट पर बीजेपी को हराने का लक्ष्य रखा गया है। ललन सिंह ने यह भी कहा कि 2024 में तीन राज्यों से बीजेपी की 40 सीटें घटाने का लक्ष्य रखा गया है।