ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / भागलपुर हादसे पर विपक्ष के नेताओं ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को 10-10...

भागलपुर हादसे पर विपक्ष के नेताओं ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग

19-May-2020 10:36 AM

PATNA : प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ पहले से ही गोलबंद विपक्ष भागलपुर हादसे के बाद सरकार से संवेदनशील होने की मांग कर रहा है। भागलपुर हादसे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गहरा दुख जताया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि निरंतर दिल दहला देने वाली ऐसी खबरें सुनकर हम सभी मर्माहत हो रहे हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। 

वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि सरकार को घटना में घायल मजदूरों का पूरा इलाज कराना चाहिए। कुशवाहा ने कहा है कि देश भर में मजदूर बेहाल है और कोरोना महामारी के बीच उनके ऊपर सबसे ज्यादा संकट का असर है।

भागलपुर में 9 मजदूरों की मौत

भागलपुर के नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.  मंगलवार की सुबह नएच 31 पर खरीक के पास आम्बो गांव के निकट  ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हुई. जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया. जानकारी के मुताबिक ट्रक पर प्रवासी मजदूर सवार थे, जो ट्रक पलटने के बाद उसके नीचे दब गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंच राहत औऱ बचाव कार्य में जुट गई है.