ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार भ्रमण के छठे चरण की घोषणा की, बोले.. इस कार्यक्रम से पार्टी को मिली है मजबूती

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार भ्रमण के छठे चरण की घोषणा की, बोले.. इस कार्यक्रम से पार्टी को मिली है मजबूती

31-Aug-2021 08:39 PM

PATNA: जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार भ्रमण पर हैं। बिहार भ्रमण के छठे चरण के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस कार्यक्रम से पार्टी को मजबूती मिली है। वही जेडीयू कार्यकर्ताओं में भी नए जोश का संचार हुआ है।    


जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बिहार भ्रमण के छठे चरण के कार्यक्रम तय किए गए। छठे चरण में 1 सितंबर को सारण ,2 सितंबर को सिवान, 3 सितंबर को गोपालगंज ,4 सितंबर को वैशाली, 7 सितंबर को समस्तीपुर, 8 सितंबर को बेगूसराय ,11 सितंबर को खगड़िया, 12 सितंबर को कटिहार, 13 सितंबर को पूर्णिया ,14 सितंबर को सहरसा एवं मधेपुरा, 15 सितंबर को सुपौल एवं 16 सितंबर को दरभंगा में कार्यक्रम तय किए गये हैं। 


इस दौरान कोरोना, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे आमजनों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भूमिका सुनिश्चित करने पर भी बातचीत की जाएगी।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता का विश्वास आज भी नीतीश कुमार के ऊपर उसी तरह से है और जहां भी थोड़ी बहुत कमियां है उन्हें ससमय दूर भी किया जा रहा है। बिहार भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कोरोना या अन्य कारण से हताहत हुए (यदि हो तो) पार्टी के साथियों के परिजनों से मुलाकात की जाएगी। 


किसी दलित टोला में जाकर वैक्सीन सेंटर का दौरा किया जाएगा। बाढग्रस्त किसी स्पॉट का मुआयना किया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चाय पर मुलाकात की जाएगी। किसी गरीब, दलित, अति पिछड़ा,अल्पसंख्यक कार्यकर्ता के यहां जाकर भुजा या चाय में शामिल होंगे। बिहार भ्रमण कार्यक्रम के दौरान इच्छुक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी वही रोजाना सुबह साढ़े नौ बजे प्रेस को संबोधित किया जाएगा। 


इस दौरान कोरोना, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे आमजनों को राहत पहुंचाने के लिए नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भूमिका सुनिश्चित करने पर भी विमर्श होगा।