ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / कुशवाहा के नीतीश पर विवादित बोल : नीतीश की हालत प्याज और जूते...

कुशवाहा के नीतीश पर विवादित बोल : नीतीश की हालत प्याज और जूते खाने वाले आदमी जैसी

15-Dec-2019 04:18 PM

By neeraj kumar

PATNA:  युवा लोक समता के कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया हैं. कुशवाहा ने कहा कि ‘’नीतीश कुमार का हाल उस मजबूर व्यक्ति की तरह है जिसे कोर्ट से एक बार सजा मिली थी कि सजा के रूप में वह 100 प्याज खाए या 100 जूते. वह आदमी पहले प्याज खाता हैं मगर उससे दिक्कत होने से फिर जूता की पेशकस करता हैं. मगर जूता से चोट लगने पर वह फिर से प्याज खाने को मजबूर हो जाता हैं.’’

बीजेपी ने नीतीश का किया बुरा हाल

कुशवाहा यही नहीं रूके आगे कहा कि नीतीश कुमार की हालत बीजेपी वालों ने खराब कर दी है. नीतीश कुमार को प्रशांत किशोर सही सलाह दे रहे हैं. लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं. खुद जदयू के संविधान में भी यह बात लिखी हुई है. लेकिन वह इसको मानने को तैयार नहीं हैं. 


प्रशांत किशोर की तारीफ, कहा- गलत जगह फंस गए हैं

कुशवाहा ने एक तरह नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे थे तो वही दूसरी तरह प्रशांत किशोर की तारीफ कर रहे थे. कहा कि प्रशांत किशोर अच्छे आदमी हैं, आपके समझाने से नीतीश कुमार समझने वाले नहीं हैं. आप गलत जगह पर फंस गए हैं. आप गलत जगह पर मत फंसिए. आपमें कुछ योग्यता हैं. आपका नाम आता है तो हट जाइये नहीं तो आप पर भी छिंटा पड़ जाएगा. आपके काम को तो पूरा देश जानता हैं. कार्यक्रम में विवादित बयान कुशवाहा दे रहे थे तो उस दौरान मौजूद लोग जमकर ठहाके लगा रहे थे.