ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / नीतीश कुमार आपकी अंतरात्मा क्यों नहीं जागती, बिहार को बचा लिजिए नहीं तो...

नीतीश कुमार आपकी अंतरात्मा क्यों नहीं जागती, बिहार को बचा लिजिए नहीं तो राजनीति से सन्यास ले लीजिए

17-Jul-2020 10:33 AM

PATNA: बिहार में कोरोना कंट्रोल नहीं हो पा रहा है. हर दिन 1200-1400 कोरोना मरीज मिल रहे हैं. स्थिति ऐसी हो गई हैं कि हॉस्पिटल में मरीजों को जगह नहीं मिल रहा है. इसको लेकर राजनीतिक दल नीतीश पर निशाना साध रहे हैं. आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी नहीं नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

बिहार को बचाइये नहीं तो सन्यास ले लीजिए

कुशवाहा ने जेडीयू नेता का वीडियो शेयर करते हुए नीतीश पर निशाना साधा है. जेडीयू नेता ने पीएमसीएच में इलाज के अभाव में अपने जीजा की मौत होने पर फेसबुक लाइव आकर नाकामियों को गिनाया था. उस वीडियो को शेयर करते हुए कुशवाहा ने कहा कि ''नीतीश कुमार जी ऐसे हृदयविदारक दृश्यों को देखकर भी आपकी अंतरात्मा जागती क्यों नहीं ? हिम्मत कीजिए, आगे आइये, बिहार और बिहारवासियों को बचा लीजिए अन्यथा लोगों से माफी मांगकर राजनीति से सन्यास ले लीजिए.''

पीएमसीएच का दिखाया था हाल

जीजा की मौत के बाद पटना महानगर के जेडीयू युवा इकाई के प्रवक्ता अमित कुमार सिंह ने फेसबुक लाइव आए हैं और पीएमसीएच की व्यवस्था की पोल खोल दी. लाइव के दौरान दिखाया कि हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं हैं. नर्स भी नहीं दिख रही है. हॉस्पिटल में सिर्फ गार्ड दिख रहे हैं. पूछने पर कहा जाता है कि टाइम होने पर डॉक्टर और नर्स आएंगे. इलाज के अभाव में मेरे जीजा की मौत हो गई. अगर समय पर उनका इलाज किया जाता तो जान बच सकती थी. पीएमसीएच में शव पड़ा है. 

पार्टी के कई नेताओं से मांगी मदद, लेकिन नहीं मिली मदद

अमित ने आरोप लगाया कि उसने अपने जीजा की जान बचाने के लिए अपने पार्टी के कई सीनियर नेताओं को कॉल किया. लेकिन किसी ने मदद नहीं की. अगर किसी ने मदद की होती है इलाज हो जाता और उसके जीजा की जान बच सकती थी.