अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Nov-2020 12:17 PM
PATNA: उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी और जेडीयू पर जमकर निशाना साधा. कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी अपना एजेंडा चलाती है. उस एजेंडा में नीतीश कुमार हो या आरजेडी के नेता हो सभी उसके एजेंडे के सामने नतमस्तक हैं. दोनों को डर हैं कि विरोध करेंगे तो जेल जाएंगे. तेजस्वी यादव को डर है कि विरोध करेंगे तो उनके पिता बाहर नहीं निकल पाएंगे. उनके खिलाफ कई केस चल रहा वह जेल चलेंगे जाएंगे. वही डर नीतीश कुमार को भी हैं. उनको भी डर हैं कि सृजन घोटाला में वह जेल जा सकते हैं. इसलिए कुछ नहीं बोलते हैं.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह बिहार में 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे. यही नहीं कुशवाहा ने कहा कि वह बिहार में बिहार को सम्मान देंगे. सरकार में महिलाओं को अहम जिम्मेवारी सौंपेंगे.
कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार वोट के लिए मजार पर चादर पोशी करने के लिए जा रहे हैं. यह सब वोट के लिए कर रहे हैं. लेकिन जनता उनको जान चुकी है. अल्पसंख्यक समाज के लोग जवाब देंगे. कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी के नेता भी माय समीकरण की बात करते हैं. लेकिन इस समाज के लोगों को टिकट कम देते हैं.