BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
20-Dec-2019 04:14 PM
By neeraj kumar
PATNA: नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी के विरोध में रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा 26 दिसंबर से यात्रा की शुरूआत करेंगे. कुशवाहा नीतीश कुमार की तरह चंपारण से यात्रा की शुरूआत करेंगे. यात्रा के दौरान वह लोगों को बताएंगे कि एनआरसी और नागरिकता संशोधन बिल से लोगों को क्या नुकसान है.
गलत नीतियों से देश में बवाल
कुशवाहा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार के गलत नीतियों के कारण देश में बवाल हो रहा है. CAA और NRC हिन्दू बनाम मुस्लिम नहीं है बल्कि पिछड़ा, अतिपिछड़ा और गरीब दलित किसान बीजेपी के निशाने पर हैं. सरकार बीपीएल सूची के गड़बड़ी को ठीक नहीं कर पा रही है तो ऐसे में एनआरसी को कैसे लागू कर पाएगी. क्योंकि उचित कागजात नहीं मिल पाएगा.
राजद के बंद में शामिल होंगे कुशवाहा
कुशवाहा ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में वह राजद के बिहार बंद में शामिल होंगे. रालोसपा और तमाम विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता बंद के दौरान कोई गलत करने की कोशिश करेंगे तो उस पर नजर रखी जाएगी. कुशवाहा ने कहा कि लेफ्ट का बंद सफल रहा है. लेकिन बंद में दोनों तरफ से गलती हुई है. कुछ लोग जान बूझकर बदनाम करने के लिए वैसे लोगों को भेज देते हैं जिससे तोड़फोड़ और हंगामा हो.