ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति नाजुक, प्रशासन ने PMCH में भर्ती कराया, कुशवाहा ने...

उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति नाजुक, प्रशासन ने PMCH में भर्ती कराया, कुशवाहा ने कहा - अस्पताल में भी अनशन जारी रहेगा

29-Nov-2019 04:23 PM

PATNA : केंद्रीय विद्यालय के लिए राज्य सरकार से जमीन की मांग को लेकर अनशन पर बैठे उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति नाजुक हो गयी है. सुगर बेहद कम हो गया और कुशवाहा जॉन्डिस के भी शिकार हो गये हैं. डॉक्टरों की टीम ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया है. उधर कुशवाहा ने एलान किया है कि अस्पताल में उनका अनशन जारी रहेगा.


उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति नाजुक
कुछ देर पहले पटना सिविल सर्जन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उपेंद्र कुशवाहा की तबीयत का हाल लेने पहुंची. जांच में उनकी स्थिति नाजुक पायी गयी. डॉक्टरों की जांच में पाया गया कि उपेंद्र कुशवाहा का सुगर लेवल बेहद कम हो गया है. वही वे जॉन्डिस के भी शिकार हो गये हैं. डॉक्टरों ने जांच में पाया है कि उनका सोडियम और पोटेशियम का स्तर भी खतरनाक हो चुका है. डॉक्टरों की जांच की रिपोर्ट पटना के जिलाधिकारी को दी गयी. इसके बाद अनशन स्थल पर पटना के ADM, DSP के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का बड़ा जत्था पहुंचा. प्रशासनिक अधिकारी उपेंद्र कुशवाहा को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये हैं.


कुशवाहा ने कहा - अनशन जारी रहेगा
उधर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मांगों के पूरा हुए बगैर वे अपना अनशन तोड़ने वाले नहीं है. अस्पताल में भी उनका अनशन जारी रहेगा. उपेंद्र कुशवाहा के साथ मौजूद वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार चाहती है कि उपेंद्र कुशवाहा की मौत हो जाये. गौरतलब है कि नीतीश सरकार साफ कर चुकी है कि केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए राज्य सरकार जमीन नहीं देगी.