Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
22-Jan-2020 05:45 PM
PATNA : नीतीश सरकार की मानव श्रृंखला के जवाब में रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने 24 जनवरी को मानव कतार बनाने का फैसला किया है। कुशवाहा ने अपने इस आयोजन में गैर एनडीए सभी विपक्षी दलों से शामिल होने की अपील भी की है लेकिन कुशवाहा कि इस मानव कतार तेजस्वी यादव कन्नी काट रहे हैं। 24 जनवरी को रालोसपा की मानव कतार में शामिल होने पर आरजेडी ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।
आरजेडी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने जा रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जयंती समारोह के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। कुशवाहा ने कर्पूरी जयंती के मौके पर ही मानव कतार बनाने का फैसला किया है लेकिन अब तक आरजेडी ने इसमें शामिल होने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।
कुशवाहा की अपील अब तक सहयोगी दल आरजेडी के ऊपर बेअसर रही है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मानव कतार में शामिल होने का निर्णय किया है। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी पहले ही कुशवाहा को समर्थन दे चुके हैं जबकि कांग्रेस ने अब तक इसे लेकर कोई अधिकारिक आदेश अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए जारी नहीं किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश सरकार को जवाब देने के लिए कुशवाहा जब पता लगाएंगे तो उनके साथ विपक्ष के कौन-कौन से नेता खड़े होंगे।