Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
20-Aug-2021 02:04 PM
ARWAL : जनता दल युनाइटेड में गुटबाजी चरम पर नजर आ रही है. पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार के दौरे पर हैं और इसी दौरान आज अरवल में उनके सामने पार्टी के दो खेमों के कार्यकर्ता भिड़ गए. यह पूरा मामला अरवल जिले के कुर्था से सामने आया है. उपेंद्र कुशवाहा आज कुर्था पहुंचे थे और उनके सामने ही जेडीयू के कार्यकर्ताओं मैं मारपीट हो गई.
उपेंद्र कुशवाहा अपने सामने मारपीट करते जेडीयू के कार्यकर्ताओं को देखते रहे. उन्हें खुद समझ में नहीं आ रहा था कि वह कैसे इस पूरे मामले को शांत करें. कुर्था से मिली जानकारी के मुताबिक अरवल कि जेडीयू जिला अध्यक्ष मंजू देवी और उनके विरोधी खेमे के बीच गुटबाजी चरम पर है. इसी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा के सामने मारपीट हुई.
समतामूलक सामाजिक क्रांति की पावन भूमि कुर्था (अरवल) में बिहार लेनिन, अमर शहीद श्रधेय बाबू जगदेव प्रसाद जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए 🙏 pic.twitter.com/lwV4EPR45d
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushJDU) August 20, 2021
इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर एक दूसरे खेमे के ऊपर मुकेश चलाएं और लात घुसा भी बरसाए. वहां उपेंद्र कुशवाहा बेबस खड़े भिड़ंत को देखते रहे.