BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
30-Nov-2019 04:19 PM
PATNA : इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां उपेंद्र कुशवाहा ने अनशन तोड़ दिया है. पीएमसीएच पहुंचे विपक्षी नेताओं ने पांचवे दिन रालोसपा प्रमुख का अनशन तुड़वाया है. 'शिक्षा सुधार वरना जीना बेकार' के संकल्प के साथ कुशवाहा आज पांचवे दिन लगातार आमरण अनशन पर थे. चौथे दिन कुशवाहा की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण प्रशासन उन्हें पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया था.
अनशन पर बैठे कुशवाहा की हालत लगातार ख़राब होती जा रही थी. जिसको लेकर विपक्षी नेताओं ने चिंता जाहिर की. पीएमसीएच पहुंचे महागठबंधन के दिग्गज नेताओं ने कुशवाहा का अनशन तुड़वाया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शरद यादव और जीतन राम मांझी ने यह अनशन तुड़वाया. कुशवाहा के आमरण अनशन ने विपक्षी दलों को एकजुट कर दिया. महागठबंधन के सारे बड़े नेता एक साथ आज पीएमसीएच में दिखें.
शिक्षा में सुधार को लेकर लेकर कुशवाहा और उनकी पार्टी लगातार आवाज़ उठा रही है. केंद्रीय विद्यालय के लिए राज्य सरकार से जमीन की मांग को लेकर कुशवाहा अनशन पर बैठे थे. चौथे दिन कुशवाहा का सुगर बेहद कम हो गया था. उन्होंने कहा था कि अस्पताल में उनका अनशन जारी रहेगा. लेकिन उनकी स्थिति नाजुक होते जा रही थी.
उधर, विपक्ष के तमाम नेताओं ने शनिवार को कर उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में नीतीश सरकार के खिलाफ हमला बोला. प्रदेश आरजेडी कार्यालय में विपक्षी दलों की ताजा प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ-साथ शरद यादव, जीतन राम मांझी, अखिलेश प्रसाद सिंह, जगदानंद सिंह मौजूद रहे. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार घमंड में चूर होकर बिहार के छात्रों के साथ नाइंसाफी कर रही है. उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जिस जमीन की मांग कर रहे हैं. राज्य सरकार वह जमीन नहीं दे रही है.