BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
06-Jun-2020 08:11 AM
PATNA : लॉकडाउन खत्म होने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज पहली बार दिल्ली जाएंगे. कुशवाहा आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर महागठबंधन में सीट शेयरिंग के मसले पर बातचीत से शुरू करवाना कुशवाहा का असल मकसद है. उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली में अहमद पटेल के बैठकर बातचीत करेंगे.
फर्स्ट बिहार को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुशवाहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने का भी समय मांग सकते हैं. अगर सोनिया गांधी राजी हुईं तो कुशवाहा उनसे मुलाकात कर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट शेयरिंग के मसले पर बातचीत शुरू करने की मांग कर सकते हैं. कुशवाहा चाहते हैं कि बिहार में महागठबंधन के अंदर सीटों का तालमेल कांग्रेस की पहल पर हो। कांग्रेस आरजेडी से अन्य सहयोगी दलों के सीट शेयरिंग के मसले पर बातचीत करे.
आरजेडी तैयारी में जुटी
लॉकडाउन खत्म होते ही महागठबंधन में शामिल आरजेडी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इसको लेकर पार्टी कई कार्यक्रम भी शुरू करने वाली है. लेकिन सहयोगी आरएलएसपी, हम, कांग्रेस और वीआईपी पार्टी फिलहाल कुछ नहीं कर रही है. ऐसे में कुशवाहा कांग्रेस नेताओं से मिलकर सीटों के बंटवारे के साथ-साथ चुनावी तैयारी में जुटने पर बता कर सकते हैं.. कुशवाहा चाहते हैं कि महागठबंधन केे सभी सहयोगी दल मिलकर बात करें.