ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहारियों की बदहाली पर कुशवाहा का सवाल, कोर्ट के भरोसे अपनी नाकामी कबतक...

बिहारियों की बदहाली पर कुशवाहा का सवाल, कोर्ट के भरोसे अपनी नाकामी कबतक छिपाएंगे नीतीश जी?

26-Apr-2020 06:19 PM

PATNA : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच राज्य के बाहर फंसे बिहारियों को लेकर आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह सवाल किया है कि अगर आप सरकार में हैं तो फिर संकट में फंसे लाखों बिहारी छात्रों और मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ क्यों हो रहा है.


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार को छोड़कर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल. पंजाब , हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों ने अपने अपने लोगों को वापस बुला लिया. लेकिन बिहार सरकार इनसे कुछ भी नहीं सीख रही उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि आखिर नीतीश कुमार कब तक अपनी नाकामी कोर्ट के भरोसे छिपाते रहेंगे. 

आपको बता दें कि राजस्थान के कोटा सहित देश के अन्य हिस्सों में बिहारी छात्र फंसे हुए हैं जहां अन्य राज्य सरकारों ने अपने लोगों को वापस बुलाया है. वहीं, नीतीश सरकार ने स्पष्ट तौर पर लॉकडाउन तोड़ किसी के भी बिहार आने पर रोक लगा रखी है. अब कुशवाहा इसी मुद्दे पर नीतीश सरकार की घेराबंदी कर रहे हैं