मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
26-Sep-2020 07:41 AM
PATNA : आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के इस ऐलान के बाद कि उन्हें तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ना कबूल नहीं है और महागठबंधन से उन्होंने अब अपना रास्ता अलग है. कांग्रेस भी इस मसले पर गंभीर हो गई है .उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचा दी गई है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि कुशवाहा ने जो कुछ कहा है इन सारी बातों से कांग्रेस नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है.
कांग्रेस भी अब कुशवाहा के राग में राग में मिलाते नजर आ रही है. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि बिहार में महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट कौन होगा इस पर सहयोगी दलों के साथ चर्चा के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के लिए अपने नेता का नाम कोई भी पार्टी आगे कर सकती है और इससे किसी दूसरी पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन जब सभी सहयोगी दल एक साथ बैठेंगे तो इस मसले पर फैसला किया जाएगा. उपेंद्र कुशवाहा यह साफ कर चुके हैं कि तेजस्वी यादव का सीएम कैंडिडेट होना उन्हें पसंद नहीं है. अब कांग्रेस ने भी तेजस्वी के पर मुहर लगाने की बजाय कुशवाहा का दर्द बांटना शुरू कर दिया है.
उधर सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में भले ही बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई हो लेकिन कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की आज पहली बैठक होने जा रही है. पटना में स्क्रीनिंग कमेटी की आज पहली बैठक होगी जिसमें सीट शेयरिंग से लेकर 1 विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. जहां कांग्रेस उम्मीदवार देकर जीत हासिल कर सकती है इस बैठक में बिहार के दोनों प्रभारी सचिव विरेंद्र राठौर और अजय कपूर भी शामिल होंगे.