ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

Bihar Politics : उपचुनाव को लेकर सम्राट ने बुलाई बड़ी बैठक, उपमुख्यमंत्री के आवास पर NDA नेताओं का लगेगा जमावड़ा

20-Oct-2024 12:45 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। इसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी तैयारी में लग गई है। इस बीच अब खबर यह आ रही है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर एनडीए की बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है। इस बैठक में उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। 


जानकारी के अनुसार 5 देश रत्न मार्ग के उपमुख्यमंत्री आवास में एनडीए नेताओं की बड़ी बैठक होने वाली है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर ये बड़ी बैठक होने वाली है। दोपहर 2 बजे बैठक का समय निर्धारित हुआ है। इस बैठक में उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। सूबे में 13 नवंबर को बिहार के 4 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। चारों सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 25 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। 


मालूम हो कि बिहार विधानसभा के चार सीटों पर होनेवाले उप चुनाव को लेकर भाजपा और हम ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। चार में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। जिसमें रामगढ़ सीट से पार्टी ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को मौका दिया है। जबकि तरारी विधान सभा सीट के लिए युवा चेहरे विशाल प्रशांत को टिकट मिला है। वहीं एक सीट पर जदयू अपना उम्मीदवार उतारेगी। 


बता दें कि चुनाव के पहले आज सम्राट चौधरी के आवास पर बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में एनडीए के तमाम नेता शामिल होंगे। सम्राट चौधरी के आवास पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। उम्मीदवारों के नामांकन की तिथि तय होगी। साथ ही चुनाव प्रचार प्रसार को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। गौरतलब हो कि इसके पहले चारों विधानसभा सीटों में से तीन सीट महागठबंधन के पास थी वहीं एक ही सीट पर एनडीए का कब्जा था। वहीं इस बार चुनावी मैदान में उतरी एनडीए चारों सीटों को अपने कब्जे में करने की कोशिश करेगी।