Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
22-Oct-2024 12:04 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अगले महीने विधानसभा का उपचुनाव होना है। इस दौरान तमाम पार्टी के नेताओं को प्रचार-प्रसार के लिए जनता के बीच जाना है। इसके साथ ही अपनी पार्टी के कैंडिडेट के लिए वोट अपील भी करनी है। ऐसे में इस दौरान कई जगहों पर भीड़ भी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही ख़ुफ़िया विभाग को कुछ सुचना भी हासिल हो रही थी। लिहाजा बिहार सरकार ने सूबे के कुछ प्रमुख नेताओं की सुरक्षा में इजाफा किया है। इस लिस्ट में बिहार सरकार के मंत्री और पार्षद का नाम भी शामिल है।
गृह विभाग ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सहित मंत्री सांसद, विधान पार्षद को वाई प्लस और वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके लिए गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग ने बिहार के डीजीपी को सुरक्षा बढ़ाने को लेकर निर्देश दिया है। यह निर्णय राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया है। बिहार सरकार के विशिष्ट व्यक्तियों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
गृह विभाग के तरफ से जो लेटर जारी किया गया है उसमें जिन नाम का चयन किया गया है उसमें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अररिया लोक सभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा, दी गई है।
वहीं बिहार विधान परिषद् के सदस्य संजय कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके पहले ही नीतीश सरकार नेकई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई थी। जिसमें मंत्री लेसी सिंह, भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद, राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का नाम शामिल था।