Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
06-Nov-2022 08:39 PM
PATNA: देश के 6 राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी का दबदबा बरकरार रहा। कुल सात में से चार सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्द की बाकि की तीन सीटें आरजेडी, शिवसेना और टीआरएस के खाते में गई हैं। उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत को विपक्ष के लिए 2024 के पहले झटका माना जा रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने चार सीटो पर जीत दर्ज की है।
बिहार में सरकार बदलने के बावजूद बीजेपी और आरजेडी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं। गोपालगंज और मोकामा की सीट बीजेपी और महागठबंधन के लिए नाक की लड़ाई बन गई थी। लालू और तेजस्वी के गढ़ कहे जाने वाले गोपालगंज में बीजेपी की कुसुम देवी ने कांटे की टक्कर में आरजेडी के मोहन गुप्ता को हराकर जीत दर्ज की। जबकि मोकामा में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। मोकामा में आरजेडी की नीलम सिंह ने जीत दर्ज की, हालांकि वोट का अंतर काफी कम रहा।
जबकि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी के अमन गिरि ने 34 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच थी। वहीं हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को हराकर अपना गढ़ बरकरार रखा। भव्य बिश्नोई ने जयप्रकाश को 15740 मतों के अंतर से हराया।
मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट से शिवसेना की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की। उधर, तेंलगाना के मुनुगोड़े विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी TRS को जीत मिली है। टीआरएस ने बीजेपी के खिलाफ 10 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। जबकि ओडिशा में बीजेपी ने धामनगर विधानसभा सीट से सत्ताधारी बीजू जनता दल के उम्मीदवार को 9,881 के अंतर से पटखनी दे दी।