अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Dec-2022 07:04 PM
PATNA : गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को रिकार्ड बहुमत मिला है। भाजपा ने यहां पर 156 सीट पर जीत दर्ज किया है। जबकि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले बार की तुलना में भी यहां खराब रहा है। इस सीट पर कांग्रेस को मात्र 17 सीट मिली। जबकि दिल्ली नजर निगम चुनाव में भाजपा को हराने वाली पार्टी आप ने भी यहां से 5 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है। वहीं, इस जीत पर अब भाजपा के राज्यसभा पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने गुजरात जीत पर खुशी व्यक्त की है और गुजरात की जनता को बधाई दी है ।
आर के सिन्हा ने कहा है कि गुजरात में लगातार सातवीं बार भारतीय जनता पार्टी को मिला बहुमत इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित साह के नेतृत्व में जनता को अभी भी पूर्ण विश्वास है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी के साथ होगा और देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी की जबरदस्त विजय होगी।
वहीं, बिहार में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि,कुंढनी में जेडीयू की हार इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति अवसान की तरफ जा चुकी है। भारतीय जनता पार्टी 7 दलों के महागठबंधन के सामने बेहतरीन प्रदर्शन कर जनता का भरोसा जीतने में सफल रही है। बिहार की जनता नीतीश कुमार के पाला बदलने की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कुढ़नी सीट पर जीत हासिल करने वाले केदार गुप्ता जी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे विजयी उम्मीदवार को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।