ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मंत्री नितिन नवीन पर रांची में हमला, मॉब से घिरे.. जैसे तैसे बची...

मंत्री नितिन नवीन पर रांची में हमला, मॉब से घिरे.. जैसे तैसे बची जान

10-Jun-2022 05:47 PM

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां नमाज के बाद सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन के काफिले पर हमला बोल दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। बता दें कि मंत्री नितिन नवीन हंगामे के बीच कही जा रहे थे इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला बोल दिया। घटना अल्बर्ट एक्का चौक स्थित महावीर मंदिर के पास की है।


दरअसल, एक टीवी डिबेट के दौरान बीजेपी की नेता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे देश में मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध जता रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों समेत रांची में भी मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी दुकानों को बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और जमकर बवाला काटा।


इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने रांची की मुख्य सड़क पर प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह की गई बेरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया।अल्बर्ट एक्का चौक से मंत्री नितिन नवीन का काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर हमला बोल दिया। हालांकि इस हमले में वे बाल-बाल बच गए।