खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Jul-2023 05:24 PM
By First Bihar
PATNA: बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 26 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन के नाम की घोषणा की। विपक्षी दलों ने नए गठबंधन का नाम UPA की जगह INDIA रखा है। गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने पर बिस्फी से बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल भड़क गये। उन्होंने कहा कि पवित्र नाम देकर अपवित्र गठबंधन करके अपवित्र कार्य भ्रष्टाचार, परिवारवाद, लूटवाद करके इस देश को गुमराह करना ये लोग चाह रहे हैं।
उन्होने कहा कि इन लोगों ने पटना और बेंगलुरू में बैठक किया। फाइव स्टार होटल में खाना खाया और फोटो भी खिचवाया लेकिन इसका फलाफल कुछ नहीं निकला। हरिभूषण ठाकुर बचौल आगे कहते हैं कि ये लोग मिलकर एक संयोजक भी तय नहीं कर सके। देश के विकास का रुपरेखा भी नहीं बना सके। विपक्षी दलों के गठबंधन में परिवारवादी, भ्रष्टाचारी लोगों का जमावड़ा है। जो कट्टर भ्रष्टाचारी हैं। उनसे देश का विकास नहीं होगा। देश की जनता सब देख रही है।
बचौल ने कहा कि 2024 में कोई वैकेन्सी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र फिर देश के पीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि तीन महीने में जो व्यक्ति एक संयोजक का नाम तक तय नहीं कर सकता है उस गठबंधन का भविष्य क्या होगा यह परमात्मा ही जानता है। आपस में ये लोग इतने उलझे हुए हैं कि कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि पवित्र नाम इंडिया जरूर दे दिया गया है लेकिन 2047 तक इस्लामिक इंडिया बनाना ये लोग चाह रहे हैं। देश की जनता सब देख रही है।
बचौल ने कहा कि आने वाले दिनों में इस गठबंधन में लतबंधन होगा। इस दल के टूकड़े हजार होंगे। कोई यहां गिरेंगा कोई वहां गिरेंगा। उन्होंने कहा कि 38 पार्टियों के साथ देश का सबसे बड़ा महागठबंधन एनडीए है। लेकिन विपक्ष के लोगों का गठबंधन नहीं ठगबंधन है। तुरंत यूपीए फिर इंडिया कर दिये फिर हो सकता है कि क्या करेगे? जो नाम बदलता हो और काम बदलता हो उस व्यक्ति पर जनता भरोसा नहीं करेगी। बचौल ने दावा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी चालीस में चालीस सीटें जीतेंगी और यशस्वी नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
पटना से शैलेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट