ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / UPA का नाम हुआ INDIA, बोली ममता..इंडिया जीतेगा भाजपा हारेगा

UPA का नाम हुआ INDIA, बोली ममता..इंडिया जीतेगा भाजपा हारेगा

18-Jul-2023 04:35 PM

By First Bihar

DESK: बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 26 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन के नाम की घोषणा की। विपक्षी दलों ने नए गठबंधन का नाम अब UPA की जगह INDIA होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बैठक के संपन्न होने के बाद अब अगली बैठक महाराष्ट्र में होगी और जल्द ही बैठक की तारीख तय कर ली जाएगी। मल्लिकार्जुन के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंच को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडिया जीतेगा भाजपा हारेगा.. भारत जीतेगा भाजपा हारेगा..इंडिया जीतेगा देश जीतेगा। 


बता दें कि विपक्ष के नए गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है। अब 11 सदस्यों की समिति गठित की जाएगी। ममता बनर्जी ने कहा कि देश को बचाने के लिए हम एक साथ एक मंच पर आएं हैं। यूपीए का नाम बदलकर इंडिया रखा गया। अब हमारा गठबंधन इंडिया के नाम से जाना जाएगा। ममता ने कहा कि सरकार बेचना और सरकार खरीदना एक ही काम गर्वमेंट का रह गया है। इसलिए आज हमलोग ने बीजेपी को लेटेस्ट चैलेंज दिया है।


ममता ने कहा कि इंडिया को बचाना है देश को बचाना है। भाजपा तो देश बेचने का सौदागिरी कर रहा है। लोकतंत्र को खरीदने का सौदागिरी कर रहा है। इसी के लिए आज कोई इंडिपेंन्डेंट एजेन्सी को भी ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है। बीजेपी की ओर से यह धमकी दी जाती है कि 355, 356 धारा लगा दिया जाएगा लेकिन हमलोगों ने आज 420 धारा पोलिटिक्ली अप्लाई कर दिया है. जिसमें इंडिया जीतेगा हमारा देश जीतेगा और भाजपा हारेगा।