ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / झारखंड में यूपीए विधायकों का नौका विहार, लतरातू डैम का लिया आनंद

झारखंड में यूपीए विधायकों का नौका विहार, लतरातू डैम का लिया आनंद

27-Aug-2022 04:30 PM

JHARKHAND: जेएमएम और कांग्रेस विधायकों को तीन बसों में लेकर सीएम हेमंत सोरेन खूंटी पहुंचे जहां डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में सभी ठहरे हैं। इसे लेकर झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है। यूपीए के विधायकों ने लतरातू डैम का आनंद लिया और वोटिंग भी की। वोटिंग के दौरान स्टीमर पर महिला विधायक भी सवार थी। इस दौरान विधायक सेल्फी लेते भी दिखे।


खूंटी के डूमरगड़ी गेस्ट हाउस में ठहरे विधायकों के बारे में सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि सभी विधायक शाम 7 बजे रांची लौटेंगे जबकि  वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भी यही कहना है कि 2 घंटे बाद सभी विधायक रांची लौट जाएंगे।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर झारखंड में बवाल मचा हुआ है। तीन बस से खूंटी के लिए निकलने से पहले यूपीए के सभी विधायक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में शामिल हुए थे। सीएम हाउस में यूपीए के सभी विधायकों को बुलाया गया था। 


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई जिसके बाद बैठक में शामिल सभी विधायकों को तीन बस से लेकर सीएम हेमंत सोरेन खूंटी के लिए रवाना हो गये। ऐसी आशंका जतायी जा रही थी कि सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा। लेकिन पहला पड़ाव खूंटी को बनाया गया है। सभी विधायक खूंटी के डूमरगढ़ी रिसोर्ट में ठहरे हुए हैं। यह भी बात सामने आ रही है कि दो घंटे बाद सभी 41 विधायक वापस रांची लौट जाएंगे। 


इससे पहले हेमंत सोरेन ने बस के अंदर की सेल्फी ली। जिसमें झारखंड के सभी विधायक मौजूद थे। सेल्फी में सभी विधायक विक्ट्री साइन दिखा रहे थे। सभी विधायकों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। वही दूसरी ओर झारखंड के विधायकों के रायपुर रवाना होने की भी बातें कही जा रही थी। रायपुर के होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। होटल के कमरे को खाली कराया गया। फिलहाल किसी तरह की नई बुकिंग नहीं ली जा रही है। 


बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि खतरा तो हमारे विधायकों को होना चाहिए था। हमारे विधायक सुखाड़े से जुझ रहे किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे है। जबकि किसानों की समस्याओं को देखने के बजाय यूपीए के सभी विधायक घूम रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं।

news image



news image


news image