Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
01-Feb-2022 03:52 PM
PATNA: नालंदा की रहने वाली दो लड़कियों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश से शराब लाकर दोनों पटना में शराब की सप्लाई करती थी। दोनों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। सोमवार को अर्चना एक्सप्रेस से दोनों को गिरफ्तार किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से बैग में भरकर शराब दोनों पटना लेकर आ रही थी।
बैग में शराब लेकर दोनों मुगलसराय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) स्टेशन आई थी जहां बैग लेकर अर्चना एक्सप्रेस में चढ़ी थी। दोनों को पटना जाना था। लेकिन तभी दोनों को दानापुर स्टेशन पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों लड़की नालंदा की रहने वाली है दोनों ने अपना नाम विनीता यादव एवं खुशबू कुमारी बताया है।
दोनों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है। सोमवार को दोनों यूपी से शराब लेकर पटना के लिए निकली थी। लेकिन तभी पटना पुलिस को इस बात की जानकारी हो गयी। पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों को दानापुर स्टेशन के पास से धर दबोचा। दोनों लड़कियों के पास से पुलिस ने करीब डेढ़ सौ शराब की बोतलें जब्त की।
पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तब पता चला कि दोनों लड़की नालंदा की रहने वाली है। यूपी से शराब लाकर वह पटना के 70 फीट इलाके में सप्लाई करती हैं। विनीता यादव शादीशुदा जबकि खुशबू अविवाहित है। विनीता ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद पति ने उसे छोड़ दिया है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों लड़कियों को जेल भेजा गया है। यूपी से शराब लाकर दोनों लड़कियां पटना में सप्लाई करती थी। जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तब दोनों की गिरफ्तारी के बरामद हुए शराब को देख पुलिस भी हैरान रह गयी।