ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / KAIMUR NEWS: उप निर्वाचन पदाधिकारी की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद,...

KAIMUR NEWS: उप निर्वाचन पदाधिकारी की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद, एक महिला और दो पुरूष गिरफ्तार

24-Sep-2024 10:01 PM

By RANJAN

KAIMUR: कैमूर में उप निर्वाचन पदाधिकारी की गाड़ी से 132.6 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। दंपत्ति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कैमूर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार की गाड़ी से दुर्गावती पुलिस ने 132.6 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। उप निर्वाचन पदाधिकारी के चालक और एक दंपति को कार से गिरफ्तार किया गया है। 


चालक के पास जिला पदाधिकारी कार्यालय से निर्गत चालक का आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है। गाड़ी से लैपटॉप भी जब्त किया गया है। गाड़ी के पीछे पीला नंबर प्लेट और आगे उजला नंबर प्लेट लगा था। गाड़ी के आगे बिहार सरकार जिला प्रशासन कैमूर का लाल रंग का बोर्ड भी लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि पच्चीस हजार रूपए मासिक किराए के अनुबंध पर उप निर्वाचन पदाधिकारी इस गाड़ी को इस्तेमाल कर रहे थे। दिन में उप निर्वाचन पदाधिकारी को कार्यालय इसी गाड़ी पहुंचाया जाता था और रात में उनका बोर्ड लगाकर इसी गाड़ी से शराब की तस्करी होती थी। तस्करी में किन-किन लोगों की संलिप्तता है इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। 


कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के एनएच2 स्थित कर्मनासा ओवरब्रिज से वाहन जांच के दौरान दुर्गावती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एंटी लीकर की संयुक्त करवाई करते हुए जिला प्रशासन कैमूर का बोर्ड लगाकर शराब के तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 132.660 लीटर शराब के साथ जिला पदाधिकारी कार्यालय द्वारा निर्गत आईडी कार्ड के साथ दंपत्ति सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। 


दुर्गावती थाने पर प्रेस वार्ता के दौरान मोहनियां एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार HR55AF6618 की जांच में पाया गया कि गाड़ी के आगे बिहार सरकार जिला प्रशासन कैमूर भभुआ का बोर्ड लगा हुआ है। जिसका सत्यापन कराया गया तो इस वाहन को उप निर्वाचन पदाधिकारी भभुआ के यहां ₹25000 मासिक किराया पर अनुबंधित है।


 जब्त वाहन और आईडी कार्ड सहित अनुबंधन के शर्तों की भी जांच कराई जाएगी। जब्त वाहन में 132.660 लीटर देशी व विदेशी शराब जब्त किया गया है। गिरफ्तार महिला सहित तीन लोगों के अपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार दंपत्ति सुरभि कुमारी व पति विनय प्रकाश दोनों कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डोभरी के रहने वाले हैं, वही तीसरा व्यक्ति सोनू कुमार कैमूर जिले के कुडासन का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

news image

news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image