BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा जल्द ही प्रखंड में शुरू करेंगे जनसंवाद कार्यक्रम, कहा - हर हाल में होगा सभी समस्या का निपटारा BIHAR BHUMI : बिहार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग में कर्मचारियों के ट्रांसफ़र का विजय सिन्हा ने दिया निर्देश, समस्या के हिसाब से कर्मियों की संख्या तय करने का आदेश BIHAR BHUMI : हम सस्पेंड ही नहीं करते बर्खास्त भी करते हैं, विजय सिन्हा ने अधिकारियों को कहा - ठंड के बाद मौसम बदल गया तो आप भी जल्द बदल जाए BIHAR BHUMI : गड़बड़ी करने वाले अफसरों को नौकरी के लायक नहीं छोडूंगा, विजय सिन्हा ने कहा - नाम सुधारने के लिए अंचल के देवता को खुश करना पड़ता है Revenue Department Bihar : गयाजी में जैसे ही विजय सिन्हा ने पूछा - भूमि एवं राजस्व विभाग में मेरे प्रयास का कितना दिख रहा असर ? जानिए फिर जनता ने क्या दिया जवाब Ajit Pawar Plane Crash : अजित पवार ही नहीं, माधवराव सिंधिया और संजय गांधी समेत इन बड़े राजनेताओं की भी प्लेन हादसों में जा चुकी है जान; देखिए पूरी लिस्ट Bihar News: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूर्ण रोक, नीतीश सरकार ने बनाई हाईलेवल कमेटी... lakhisarai girls case : फेसबुक दोस्ती से फ्लैट तक! पढ़ाई का बहाना कर घर से फरार हुई तीन नबालिग छात्रा, अब किराए में मकान से तीन पॉलिटेक्निक छात्र गिरफ्तार Nalanda road accident : नालंदा में भीषण सड़क हादसा, SH-78 पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में दो युवकों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल Ajit Pawar plane crash : जानिए कौन थे महाराष्ट्र डिप्टी CM अजीत पवार, कहां से शुरू हुई थी राजनीतिक सफ़र; प्लेन हादसे में हुई मौत
29-Apr-2020 08:19 AM
BHAGALPUR: भागलपुर में उपमुखिया के बेटे की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद मदहत्तपुर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
नवगछिया थाना क्षेत्र के मदहत्तपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद जमुनिया पंचायत के उप मुखिया विनोद सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सूचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की तहकीकात की। इसके बाद पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया।
घटना के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही नरेश सिंह से छोटी मोटी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें उन्होंने जान मारने की धमकी दी थी। इसके बाद रात लगभग 8:30 बजे के करीब अजय एनएच 31 टोल प्लाजा के समीप स्थित चौक के एक दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान नरेश सिंह आया और पीछे से अजय के गर्दन पर तड़ा-तड़ कई वार किया। जिससे वे घायल होकर वहीं गिर पड़े। सूचना मिलने के बाद चौक पर मौजूद लोगों की मदद से परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल अजय कुमार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद एक ओर जहां मदहत्तपुर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी पूनम देवी और मां आशा देवी के साथ साथ बेटे बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। बहरहाल नवगछिया पुलिस मदहत्तपुर गांव में कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने तीन भाइयों में से यह सबसे छोटा था और गांव में घूम-घूम कर मछली बेचने का कारोबार करता था।
घटना के बाद आरोपी नरेश सिंह गांव छोड़कर फरार हो गया। नरेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी करने में जुटी हुई हैं। घटना के बारे में नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। घटना की गहराई से जांच की जा रही है। मृतक द्वारा मरने के पूर्व गांव के ही नरेश सिंह द्वारा कुल्हाड़ी से वार करने की बात बताई गई है। घटना के बाद आरोपी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के विभिन्न गांवों में छापेमारी की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।