Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
26-May-2023 06:00 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के स्तर पर इस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को बताया कि मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 28 मई को दोपहर 12 बजे बनारस के दंदुपुर चांदमारी स्थित सेलिब्रेशन लॉन रिंग रोड फेज वन में सहनी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में पार्टी के तमाम नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। स्थानीय स्तर पर भी इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है।
देव ज्योति ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी उत्तर प्रदेश के अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से विचार विमर्श करेगी। साथ ही साथ प्रदेश की राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि यूपी की राजनीति में निषाद वोटों का अच्छा खासा महत्व है। इससे पहले 2021 में हुए चुनाव में हमारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा था। तब खुद मुकेश साहनी ने कई दिनों तक राजधानी लखनऊ में कैंप भी किया था।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में विकासशील इंसान पार्टी की लखनऊ में ऑफिस भी है, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को बताने के लिए आम जनता से परस्पर संपर्क में रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश और मनोबल और बढ़ेगा।
