ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

यूपी में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए VIP ने लिया फैसला, संगठन में कई फेरबदल किए गये

यूपी में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए VIP ने लिया फैसला, संगठन में कई फेरबदल किए गये

24-Nov-2021 08:14 PM

DESK: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने संगठन को और मजबूत बनाने का फैसला लिया है। इसे लेकर संगठन में फेरबदल करने का फैसला राष्ट्रीय कमिटी ने लिया है। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि 2022 में उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी उत्तरप्रदेश में पूर्वांचल के लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसकी तैयारियों के मद्देनजर  संगठन को और मजबूत बनाने के लिए संगठात्मक नियुक्ति में फेरबदल करने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है।


पार्टी द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार उमेश सहनी जो की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, अब उन्हें उत्तरप्रदेश का चुनावी प्रभारी बनाया गया है, चौधरी लौटन राम निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( उत्तरप्रदेश), राम भरत नाविक ( प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, उत्तरप्रदेश) बनाए गये हैं। इसके अलावा पूर्वांचल के 21 जिलों जिनमें प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, बलिया,  मऊ, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, श्रावस्ती, वीआदि ज़िले शामिल हैं। 


इनके  प्रदेश अध्यक्ष प्रसाद राजाराम रामचंद्र बिंद को नियुक्त किया गया है। अवध के 21 जिलों जिनमें ( इटावा, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात,  लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, अम्बेडकर नगर  आदि ज़िले शामिल हैं, इन ज़िलों के लिए  प्रदेश अध्यक्ष कांति देवी को नियुक्त किया गया है। बुंदेलखंड के 7 जिलों के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार निषाद को और पश्चिमी प्रदेश के 26 जिलों के लिए हरि ओम को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।


वीआईपी पार्टी के संस्थापक " सन ऑफ मल्लाह"  मुकेश सहनी निषाद समाज को आरक्षण दिलाने हेतु दृढसंकल्पित होकर 2022  उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनावी समर में उतरने की तैयारी कर चुके है। 27 नवंबर को गोरखपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। निषाद समाज को आरक्षण दिलाना ही वीआईपी पार्टी का मुख्य चुनावी एजेंडा हैं। " आरक्षण नही तो गठबंधन नही" इसी पर अडिग रहकर पार्टी उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।