बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Feb-2020 09:31 PM
DESK: कॉलेज की छात्राओं ने अपने ही प्रिंसिपल और 2 शिक्षकों के खिलाफ यौनशोषण का आरोप लगाया है. यही नहीं पांचों छात्राओं ने आरोप लगाया है कि तीनों ने कई छात्राओं के साथ रेप भी कर चुके हैं. लेकिन डर और शर्म से किसी पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है. यह मामला यूपी के बांदा जिला परिषद कृषि विवि का है.
पुलिस ने कहा-बाकी छात्राओं का लिया जाएगा बयान
इस मामले पर पुलिस ने कहा कि फिलहाल एक छात्रा की शिकायत उनके पास आई है. इसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. बाकी छात्राओं से बात कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा.
शिक्षकों के शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने दी धमकी
छात्रा ने पुलिस से जो आवेदन दिया है उसमें लिखा है कि जब दोनों शिक्षकों की हरकत की जब उनसे प्रिंसिपल से शिकायत की तो वह कार्रवाई करने के बदले मुझे भी धमकी देने लगे. शिक्षकों की हरकत से लड़कियों में डर का माहौल बना हुआ है. वही, पुलिस ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जाएगी और आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.