ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / UP में मायावती को बड़ा झटका: BSP सांसद संगीता आजाद पति के साथ...

UP में मायावती को बड़ा झटका: BSP सांसद संगीता आजाद पति के साथ BJP में शामिल

18-Mar-2024 07:57 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका लगा है। लालगंज से BSP सांसद संगीता आजाद पति के साथ BJP का दामन थाम लिया है। उनके साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हो गयी हैं। हाथी की सवारी छोड़ दोनों ने हाथ में कमल थाम लिया है। 


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में बीजेपी मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें संगीता आजाद और सीमा कुशवाहा शामिल हुईं। इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने दोनों को भाजपा की सदस्यता दिलायी। 


बता दें कि बीएसपी से बीजेपी में आने से पहले संगीता आजाद ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही यह चर्चा होने लगी थी कि वो बीजेपी का दामन थामेंगे और जो कयास लग रहा था आज उस पर विराम लग गया है। संगीता आजाद अब बीजेपी में शामिल हो गयी हैं। वही बसपा के पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। सांसद संगीता आजाद पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन की पत्नी हैं और बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद गांधी आजाद की पुत्र वधू हैं।