ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

यूपी में मनचलों का हुआ हिसाब, दो सगे भाईयों को पुलिस ने मारी गोली

17-Sep-2023 07:00 PM

By First Bihar

DESK: यूपी के अंबेडकर नगर में छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले आरोपियों का सामना उत्तर प्रदेश की पुलिस से हो गया। फिर क्या था पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश करने वाले बदमाशों को यूपी पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो सगे भाईयों को गोली लग गयी और भागने के क्रम में तीसरे अपराधी का पैर टूट गया। सभी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


दरअसल स्कूल से घर लौटने के दौरान कुछ मनचलों ने इंटर की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। साइकिल से घर जा रही छात्रा का दुपट्टा खींच लिया था। इस दौरान छात्रा साइकिल से सड़क पर गिर गई और गाड़ी से टकराने के बाद उसकी मौत हो गयी। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की।


 इस दौरान पुलिस कर्मियों की बंदूक छीनने की भी कोशिश की। बदमाशों ने इस दौरान फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर एक बदमाश को गोली मार दी। पुलिस एनकाउंटर में फैजल और शाहबाज के पैर में गोली लगी है जबकि भागने के दौरान तीसरे अपराधी का पैर फ्रैक्चर हो गया। मृतका के परिजनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसके बाद थानाध्यक्ष को सस्पेड किया गया।