ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

यूपी में कुशीनगर एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, बिहार के 5 जिलों को मिलेगा इसका फायदा

यूपी में कुशीनगर एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, बिहार के 5 जिलों को मिलेगा इसका फायदा

20-Oct-2021 03:40 PM

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया है। कुशीनगर में बने अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बिहार के 5 जिलों को भी फायदा मिलेगा। बिहार के गोपालगंज, सीवान, छपरा, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के लोग भी इसका लाभ उठा पाएंगे। 


कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लाभ आसपास के 15 ज़िलों के क़रीब दो करोड़ यात्रियों को मिल सकेगा। यह उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्ढा है। जिसकी लागत करीब 260 करोड़ रुपये है जो 589 एकड़ भूमि में बनाया गया है। बौद्ध धर्म स्थल को दुनियाभर से जोड़ने के उद्धेश्य से इसका निर्माण किया गया है।


गौरतलब है कि बिहार में कुल तीन एयरपोर्ट हैं जिनमें पटना, गया और दरभंगा शामिल है। गोपालगंज, सीवान, छपरा, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के लोग अब कुशीनगर एयरपोर्ट से भी हवाई यात्रा कर सकेंगे। आपकों बता दें कि कुशीनगर से गोपालगंज की दूरी करीब 76 किलोमीटर है जिसे डेढ़ घंटे में सड़क मार्ग से तय की जा सकती है। वही छपरा से इस एयरपोर्ट की दूरी 100 किलोमीटर है जहां दो घंटे में जाया जा सकता है। 


सीवान से भी लगभग 100 किलोमीटर दूरी पड़ेगी और समय भी दो घंटे लगेंगे। वही बात यदि पश्चिम चंपारण की करें तो यहां से कुशीनगर एयरपोर्ट की दूरी 84 किलोमीटर है जहां तक पहुंचने में ढाई घंटे का समय लग सकेगा। पश्चिम चंपारण के साथ-साथ पूर्वी चंपारण के लोगों को भी यूपी के इस नए एयरपोर्ट का लाभ मिल सकेगा।


 इस एयरपोर्ट के उद्घाटन होने से बिहार के इन जिलों में रहने वाले लोगों में भी खुशी का माहौल है। पहले इन्हें हवाई यात्रा के लिए पटना, गया या फिर दरभंगा जाना पड़ता था अब यूपी के कुशीनगर में एयरपोर्ट के उद्घाटन हो जाने से लोगों को एक और ऑब्सन मिल गया है। 


हवाईअड्डे के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इससे क्षेत्र के आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में मदद मिलेगी। इसके साथ ही रोजगार के नये अवसरों का भी सृजन होगा।