ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / यूपी में कल आने वाले चुनाव के नतीजे पर BJP विधायक ने कसा...

यूपी में कल आने वाले चुनाव के नतीजे पर BJP विधायक ने कसा तंज, कहा-तेजस्वी जी को कल हम लड्डू खिलाएंगे

09-Mar-2022 05:33 PM

PATNA: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर हुए एग्जिट पोल में बीजेपी की वापसी दिख रही है। एग्जिट पोल के इन अनुमानों पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए यह कहा था कि बीजेपी के लोग एग्जिट पोल का लड्डू खाने वाले हैं जबकि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनकर जीत का असली लड्डू खाएंगे। तेजस्वी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने हमला बोलते हुए कहा कि कल हम तेजस्वी जी को बीजेपी की जीत का लड्डू खिलाएंगे। 


बिस्फी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने यूपी में बीजेपी की जीत का दावा किया है। उनका कहना है कि यूपी में बीजेपी को 380 से ज्यादा सीट आएगा गर्दा उड़ेगा..और कल से ही बुलडोजर चलेगा। बचौल ने कहा कि कल हम जीत का लड्डू तेजस्वी जी को खिलाएंगे। 


यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च यानी कल आएगा। मतगणना से ठीक पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे....


बचौल ने यह भी कहा कि कल के नतीजे के बाद यह क्लियर हो जाएगा कि नरेन्द्र मोदी 2024 में फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। राष्ट्र विरोधी तत्व बीजेपी को मिलने वाली जीत से छटपटा रहे हैं। अब अंतिम समय आ गया है उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। विपक्ष को हार का अंदेशा पहले से ही था यही कारण है कि राहुल गांधी, बाबूल, लंकेश सहित कई नेता पहले ही लंदन का टिकट ले चुके हैं। बचौल ने कहा कि कल बीजेपी भारी मतों से जीतेगी और सरकारी बनाएगी।