बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
25-Feb-2023 09:13 AM
By First Bihar
DESK : 'यूपी में का बा' गाने से फेमस हुई भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सबसे पहले इनको पुलिस के तरफ से 7 सवालों वाले नोटिस दिया गया उसके बाद अब पति हिमांशु से उनके कोचिंग संस्थान ने इस्तीफा मांग लिया है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम से तनाव में आईं नेहा को अब एंग्जाइटी अटैक आ गया। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में नेहा को रखा गया और फिर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की एंग्जाइटी अटैक को लेकर मिडिया रिपोर्ट के अनुसार नेहा ने खुद ही यह बताया है कि पूरा शरीर सुन्न हो गया था। उनके गाने के चलते सरकार से पहले तो नोटिस मिला था और फिर उसके बाद पति की नौकरी भी चली गई। नेहा ने भावुक होते हुए कहा कि अचानक से जीवन में हुए इस घटनाक्रम के चलते वे तनाव में आ गईं और उन्हें एंग्जाइटी अटैक आ गया। लोक गायिका ने साफ तौर से कहा कि ‘यूपी में का बा’ का पहला और पार्ट-2 गाने में क्या किसी कानून का उल्लंघन होता है।
मालूम हो कि, यूपी में का बा’’ पार्ट-2 के वीडियो को 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। इसके बाद यह गाना तेजी से वायरल हुआ। इस गाने के वायरल होने के बाद ही यूपी पुलिस हरकत में आई और 22 फरवरी को नेहा को नोटिस थमा दिया। नेहा ने कहा कि वे कोई क्रिमनल नहीं हैं। कानपुर देहात में बुलडोजर चलने के चलते मां-बेटी जलकर मर गई। इस संवेदनहीनता के चलते ही उन्होंने यह गाया। गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। यूपी पुलिस द्वारा कानूनी नोटिस देने के बाद शुक्रवार को फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है।
जानकारी हो कि, पुलिस ने नेहा सिंह को सात सवालों का जबाव मांगा था। जिसमें यह कहा गया था कि, क्या वीडियो में आप स्वयं हैं अथवा नहीं। यदि वीडियो में आप स्वयं हैं तो स्पष्ट करें कि क्या यह वीडियो आपके द्वारा यूट्यूब चैनल Neha Singh Rathore 'यूपी में का बा Season 2' शीर्षक से तथा ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger पर अपनी स्वयं की ईमेल आईडी से अपलोड किया गया था या नहीं।
इसके आलावा Neha Singh Rathore Channel और ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger आपके हैं या नहीं. यदि हैं, तो क्या आपके द्वारा इनका उपयोग किया जाता है या नहीं। वीडियो में प्रयुक्त किए गए गीत के शब्द क्या आपके द्वारा स्वयं लिखे गए हैं अथवा नहीं। यदि उक्त गीत आपके द्वारा स्वयं लिखा गया है तथा आप इसे प्रमाणित करती हैं अथवा नहीं। यदि उक्त गीत किसी अन्य के द्वारा लिखा गया है तो क्या आपके द्वारा लेखक से उसकी पुष्टि सत्यापित करवाया गया अथवा नहीं। उक्त गीत से उत्पन्न भावार्थ से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव से आप भिज्ञ हैं अथवा नहीं।